लोहरदगा, अक्टूबर 8 -- कैरो, प्रतिनिधि। लोहरदगा जिले के कैरो प्रखंड के सढाबे गांव स्थित सोंगारी पहाड़ में लगभग एक हजार फीट उपर लगने वाला ऐतिहासिक जतरा का आयोजन बुधवार को हुआ। जतरा सैकड़ो वर्षों से पहाड़ के ऊपर लग रहा है। पहाड़ के उपर लगने से यह काफ़ी आकर्षक है। यहां शामिल होने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। इस वर्ष जतरा में आसपास के सढाबे, बक्सी, कोलसिमरी, गोपालगंज, कैरो, डूमरटोली, बारीडीह, टाटी, चाल्हो, महुवरी, एडादोन आदि गांव के खोडहा दल ने पारंपरिक नाच-गाना किया। जतरा की मुख्य आयोजनकर्ता सढाबे पंचायत की मुखिया सुमित्रा उरांव ने कहा कि आदिवासी समाज की परंपरा, संस्कृति, रीति-रिवाज पारंपरिक वेश भूषा, वाद्ययंत्र से समाज के संरक्षण और संवर्धन के लिए जतरा का आयोजन आवश्यक है। इस प्रकार के आयोजनों से समाज में एकजुटता बरकरार रहती है। एक-दूसरे के बीच ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.