बोकारो, नवम्बर 21 -- फुसरो, प्रतिनिधि। विद्या भारती विद्यालय कस्तूरबा में गुरुवार को संस्था द्वारा सप्त शक्ति संगम का आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के 100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मातृशक्ति और सशक्तीकरण और समाज निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए करती है। आयोजन में 300 माताओं ने भाग लिया। सप्त शक्ति संगम आयोजन को आगे बढ़ाते हुए कन्या भारती की बहनों द्वारा (हम ही मातृ शक्ति हैं) गीत प्रस्तुत किया गया। सप्त शक्ति संयोजिका संजू ठाकुर ने माता के साथ प्रश्नोत्तरी खेल खेला इस दौरान माताओ से कई प्रश्न पूछे जिसका जवाब देने वाली माता को तुलसी का पौधा एवं पेन से पुरस्कृत किया गया। संचालन विभा सिंह ने व अंत में शैलबाला कुमारी द्वारा आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम म...