साहिबगंज, जनवरी 9 -- साहिबगंज। शहर के पुराने सदर अस्पताल स्थित सदर सीएचसी परिसर में शुक्रवार को प्रखंडस्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन हुआ। उद्घाटन प्रखंड प्रमुख वीणा देवी, सिविल सर्जन डा. रामदेव पासवान , बीडीओ बासुकीनाथ टुडू आदि ने संयुक्त रूप से फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर उपस्थित आमलोगों से मेला में उपलब्ध विभिन्न स्वास्थ सुविधाओं का लाभ लेने की अपील की गई। इस दौरान उपस्थिति अतिथियों व स्वास्थ विभाग के पदाधिकारी ने मेला में लगे स्टॉलों का निरीक्षण किया। मेला में आयुष्मान कार्ड, मातृ स्वास्थ्य, शिशु स्वास्थ्य, एनसीडी, टीबी एवं कुष्ठ, मानसिक स्वास्थ्य एवं टेलीकंसल्टेशन, किशोरी स्वास्थ्य, आंख कान नाक गला, परिवार नियोजन, कुपोषण उपचार, शुगर जॉच, जिंक ओआर एस, आयोडीन टेस्ट, योग एवं ध्यान केंद्र एवं आयुष , सिकल सेल एनीमिया टेस्ट ...