बागपत, सितम्बर 15 -- नगर के आर्य समाज बड़ौत तथा आर्य समाज पट्टी चौधरान में साप्ताहिक यज्ञों का आयोजन किया गया। जिसमें विद्वानों ने वेदों में मां के वर्णन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें सबसे महान उपाधि बताया। इस दौरान बड़ी संख्या में आर्य जनों द्वारा आहुति देकर समाज कल्याण की प्रार्थना की। आर्य समाज बड़ौत द्वारा आयोजित यज्ञ में विधि विधान से आहुति दी गई। यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य समर भानु तथा यजमान पंकज आर्य रहे। यज्ञ में उपस्थित आर्यों को संबोधित करते हुए आचार्य समर भानु ने कहा शब्द मां सुनते ही करुणा व त्याग का समुद्र उमड़ पड़ता है। वेदों में मां को सर्वोच्च स्थान प्रदान किया गया है। आर्य समाज पट्टी चौधरान द्वारा आयोजित यज्ञ के ब्राह्म जसवीर मलिक तथा यजमान बिजेंद्र सिंह रहे। प्रीतम सिंह आर्य ने कहा कि अथर्ववेद में मां को पालन पोषण और सुरक्षा का प्रत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.