रांची, फरवरी 15 -- अड़की, प्रतिनिधि। शिवरात्रि के अवसर पर जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर, जिले के अंतिम छोर पर बसे अड़की प्रखंड के ईचाहातू गांव में आयोजित चार दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता एवं विराट छौः नृत्य मेला पूरे उत्साह और उल्लास के साथ प्रारंभ हुआ। खेल और संस्कृति के अद्भुत संगम ने सुदूरवर्ती इस क्षेत्र को उत्सव में बदल दिया है। दूर-दराज के गांवों से आए खिलाड़ी, कलाकार और दर्शक बड़ी संख्या में आयोजन में शामिल हो रहे हैं। रविवार को कार्यक्रम में खूंटी के सांसद कालीचरण मुंडा मुख्य रूप से उपस्थित हुए। मौके पर सांसद कालीचरण मुंडा ने युवाओं को संबोधित करते हुए हंडिया-दारू जैसे नशे से दूर रहने और शिक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की। उन्होंने कहा कि अशिक्षा और नशाखोरी आदिवासी समाज की प्रगति में सबसे बड़ी बाधा है। शिक्षा ही समाज को आगे ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.