फरीदाबाद, मार्च 9 -- फरीदाबाद। संत नामदेव समाज द्वारा होली मिलन एवं संत नामदेव महाराज मूर्ति स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस मौके पर हरिरयाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने कहा कि समाज की प्रगति महिलाओं के बिना अधूरी है। लोगों को महिलाओं की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। कार्यक्रम की शुरुआत संत नामदेव महाराज की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर और भजन-कीर्तन के साथ हुई। हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि किसी भी समाज की प्रगति महिलाओं की भागीदारी के बिना अधूरी है। उन्होंने समाज में बेटियों की शिक्षा और महिलाओं के सशक्तिकरण पर बल दिया। महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, और आर्थिक सक्रियता से समाज में सकारात्मक परिवर्तन आते हैं। इसके अलावा, म...