प्रयागराज, सितम्बर 8 -- प्रयागराज। संत निरंकारी महिला मंडल की ओर से रविवार को निरंकारी सत्संग भवन बैरहना में क्षेत्रीय निरंकारी महिला संत समागम का आयोजन किया गया। इस मौके पर महिलाओं ने गीत, कविता, विचार, नाटक आदि प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। अध्यक्षता कर रहीं संत रीता ने कहा कि परिवार व समाज के लिए महिलाओं को सर्वांगीण विकास जरूरी है। महिलाओं के विकास के बिना समाज की प्रगति अधूरी है। महिलाओं का उत्थान जितना जरुरी सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक रूप से है उतना ही जरुरी आध्यात्मिक रूप से भी है। महिलाओं के विकास से समाज के प्रति उनका विचार सकारात्मक रहेगा। इस मौके पर शशि चंदुका, सुष्मिता कानूनगो, राधेश्याम मौजूद रहे। स्वागत सेवादल संचाल‌क अशोक कुमार ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...