रामगढ़, सितम्बर 21 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। कुड़मी को एसटी सूची में शामिल करने की मांग को लेकर रेल टेका - डहर छेका आंदोलन हुआ। इसे लेकर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा केंद्रीय मीडिया प्रभारी रमेश महतो ने समाज का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कुड़मी समाज की एकजुटता से आंदोलन ऐतिहासिक हुआ। आगे भी समाज के लोगों से एकजुटता कायम रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लड़ाई लंबी चलेगी, इसके लिए सभी को कमरकस कर तैयार रहना होगा। रामगढ़ जिला के बरकाकाना रेलवे स्टेशन को सुबह सात बजे से रात्रि 12 बजे तक रेल टेका, डहर छेका कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से किया गया। इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.