रामगढ़, जनवरी 4 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि नूतन वर्ष के अवसर पर रामगढ़ के होटल शिवम इन में रविवार को दिव्यांग परिवर्तन फाउंडेशन के तत्वावधान में जिला स्तरीय दिव्यांग जागरूकता सह प्रशिक्षण शिविर हुआ। इसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए करीब 200 दिव्यांग महिला और पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर के दौरान दिव्यांगजनों को उनके संवैधानिक अधिकारों एवं विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। दारू प्रखंड के बीपीएम राजकुमार ने दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम-2016 पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि सभी दिव्यांगजनों के लिए स्वावलंबन पोर्टल पर यूडीआईडी कार्ड हेतु ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य है। प्रशिक्षण सत्र में जानकारी दी गई कि गरीबी उन्मूलन योजनाओं में दिव्यांगजनों को 5 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है। साथ ही 3 से 18 वर्ष तक के दिव्...