नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। समाज कल्याण मंत्री रविन्द्र इंद्राज सिंह ने शुक्रवार को ट्रांसजेंडर के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। उन्होंने प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया कि दिल्ली सरकार की सभी समाज कल्याण योजनाओं में थर्ड जेंडर का विकल्प होगा। इस दौरान मंत्री ने ट्रांसजेंडर को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार से जुड़ी योजनाओं की जानकारी भी दी। मंत्री ने बताया कि ट्रांसजेंडर के अधिकारों, उनके सामाजिक समावेश और उपलब्ध कल्याणकारी योजनाओं के बारे में सरकार सार्वजनिक जागरुकता बढ़ाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने निर्देश दिए हैं कि दिव्यांगजन और ट्रांसजेंडर को समाज कल्याण की सभी सरकारी योजनाओं का लाभ मिले। इसके लिए विभाग की सभी योजनाओं के आवेदन पत्रों में थर्ड जेंडर का विकल्प अनिवार्य किया जा रहा है। प्रति...