गंगापार, फरवरी 7 -- शिक्षा किसी भी समाज और राष्ट्र के निर्माण में अहम कार्य करती है। यह बातें मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे इलाहाबाद सांसद उज्जवल रमण सिंह ने शनिवार को उरुवा विकास खंड क्षेत्र के रामनगर गांव स्थित एसडी पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज के वार्षिक समारोह में कहा। उन्होंने कहा कि शिक्षा से बढ़कर कुछ भी नहीं है। स्कूल में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों से ही विद्यालय के गुणवत्ता का पता चलता है। उसी से ही बच्चों की प्रतिभा में निखार आता है। इन्हीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों से भारतीय संस्कृति की छवि झलकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...