उरई, मई 1 -- उरई। अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विकास भवन के रानी लक्ष्मीबाई सभागार में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले श्रमिकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ घनश्याम अनुरागी एवं डीएम राजेश कुमार पाण्डेय ने संयुक्त रूप से की। जिपं अध्यक्ष ने कहा कि श्रमिक वर्ग किसी भी समाज और राष्ट्र की प्रगति की नींव होते हैं। उनकी मेहनत, निष्ठा और योगदान के बिना विकास संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही श्रमिक कल्याण योजनाएं उनके जीवन स्तर को ऊँचा उठाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार श्रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.