रांची, मार्च 6 -- रांची, वरीय संवाददाता। एसएस मेमोरियल कॉलेज में गुरुवार को महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। प्राचार्य डॉ बीपी बर्मा ने कहा कि महिलाएं आज किसी भी रूप में कमजोर नहीं हैं। समाज का अहम हिस्सा हैं। शिक्षा, व्यापार, राजनीति और वैज्ञानिक शोध में अहम भूमिका निभा रही हैं। समाज और देश के विकास में योगदान दे रहीं हैं। डॉ समर सिंह, डॉ मंजू सिंकू, डॉ गायत्री, डॉ सावित्री कुमारी, डॉ अनीता कुमारी, डॉ राजश्री महतो और डॉ सीमा सुरीन ने भी अपने विचार साझा किए। मौके पर डॉ रंजीत चौधरी, डॉ विनय प्रकाश अखौरी, डॉ अनिल वीरेंद्र कुल्लू, डॉ संजय सारंगी, डॉ सुबास साहु, प्रो मुकेश उरांव मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...