भागलपुर, जून 5 -- सुल्तानगंज। निज संवाददाता सामाजिक न्याय आन्दोलन, बिहार के अध्यक्ष रामानंद पासवान के नेतृत्व में बुधवार को भूमिहीनों को भूमि सहित 9 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन कर रहे लोग जेपी पार्क कृष्णगढ़ से एक निकलकर नगर भ्रमण करते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंचे। यहां नारेबाजी की। रामानंद पासवान ने बताया कि प्रखंड व अंचल कार्यालय में फैले भ्रष्टाचार और विकास कल्याणकारी योजनाओं में मची लूट, पदाधिकारियों-कर्मचारियों की मनमानी और गरीबों की हकमारी के खिलाफ अधिकारियों के विरुद्ध विभिन्न 9 सूत्रीमांगों को लेकर प्रखण्ड कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया है और मांग पत्र अंचल अधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा गया है। इस दौरान सामाजिक न्याय आंदोलन के प्रखंड अध्यक्ष शंकर दास, जयमल यादव, सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.