चतरा, सितम्बर 21 -- चतरा विधि संवाददाता। शनिवार को सामाजिक चेतना मंच के माध्यम से चतरा जिले के चतरा प्रखंड के सीमा पंचायत अन्तर्गत ग्राम कुंदरी में नशा मुक्ति अभियान के तहत बैठक की गई। इस बैठक की अध्यक्षता भीम भुईयां ने की। बैठक में चर्चा की गई कि नशीले पदार्थ से आज की युवा पीढ़ी को बिल्कुल दूर रहना चाहिए। नशीले पदार्थ के सेवन से आज की युवा पीढ़ी का भविष्य खतरे में है। कई युवा ब्राउन शुगर जैसे नशीले पदार्थ का सेवन और व्यापार करने में लगे हुए हैं। कई युवा ब्राउन शुगर की आदत की वजह से आत्महत्या तक कर लिया है। नशे के आदत के कारण कितने घर बर्बाद हुए हैं कितने लोग गरीबी के दलदल में हैं। महिलाओं की जिम्मेवारी ज्यादा है। घर की महिला ही युवा पीढ़ी को बचा सकती हैं। इस बैठक में दिनेशर भुईयां, भेखलाल मुंडा, ओमप्रकाश वर्मा, कामेश्वर गंझू, अशोक बिरहोर सह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.