दुमका, सितम्बर 17 -- जामा, प्रतिनिधि। जामा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सेजाकोड़ा गांव के समाजिक कार्यकर्ता अमर मंडल की माता 77 वर्षीय कौशल्या देवी का देहांत मंगलवार की सुबह हृदय गति रुकने से निजी निवास सेजाकोड़ा में हो गया। कौशल्या देवी अपने पीछे तीन पुत्र हराधन मंडल, अमर मंडल, वीरेंद्र मंडल के अलावा पोता पोती सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गई है। मामले की जानकारी मिलते ही जामा विधायक डॉ लुईस मरांडी सेजाकोड़ा पहुंच कर कौशल्या देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की है। इस मौके पर विधायक के अलावा थाना प्रभारी अजीत कुमार, झारखंड विधानसभा अध्यक्ष का भाई उत्तम महतो, झामुमो जिला अध्यक्ष शिवकुमार बास्की, जिला परिषद सदस्य सह पूर्व जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष कालेश्वर सोरेन, वर्तमान प्रखंड अध्यक्ष विभीषण मुर्मू, सचिव गौतम दर्वे, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष निवास मंडल, भाजपा न...