लखीसराय, जुलाई 13 -- बड़हिया, ए.सं.। प्रखंड क्षेत्र स्थित जैतपुर निवासी व वरिष्ठ समाजसेवी सह वामपंथी विचारधारा के अनुयायी रामसागर सिंह, जिन्हें लोग स्नेहपूर्वक सागर दा के नाम से जानते थे। उनका शुक्रवार की देर शाम निधन हो गया। वे 76 वर्ष के थे और अपने पैतृक आवास पर ही उन्होंने अंतिम सांस ली। रामसागर सिंह समाजिक सरोकारों से हमेशा जुड़े रहे। हाल के वर्षों में वे आध्यात्मिक रुझान की ओर भी प्रवृत्त हो गए थे। मृदुभाषी स्वभाव और सरल व्यक्तित्व के कारण वे क्षेत्र के लोगों में अत्यंत लोकप्रिय थे। सामाजिक आयोजनों और जनहित के कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी रहती थी। शनिवार को उनका अंतिम संस्कार जैतपुर स्थित गंगा घाट पर किया गया। इस दौरान उनके भतीजे व प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान गौरव सिंह ने मुखाग्नि दी। इनके निधन पर शिवबालक सिंह, सीताराम सिंह, कृष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.