औरंगाबाद, मई 9 -- दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर पुराना शहर वार्ड नं 9 जोड़ा मंदिर निवासी समाज सेवी सेवानिवृत शिक्षक स्व. किशोरी मोहन मिश्र की मृत्यु पर शोक सभा का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बच्चों ने उनकी आत्मा की शांति हेतू दो मिनट रख कर दिवंगत आत्मा के शांत के लिए प्रार्थना किया। वक्ताओं ने कहा उन्होंने शैक्षणिक संस्था का स्थापना कर शिक्षा का दीप जलाया। पूजा अर्चना में भी उनकी गहरी रुचि थी। आजीवन जोड़ा मंदिर में पुजारी के रूप में कार्यरत रहे। कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी।इधर ज्यादा तबियत खराब हुई तो पटना में भर्ती हुए और मंगलवार को अंतिम सांस लिए। जैसे ही उनका पार्थिव शरीर दाउदनगर जोड़ा मंदिर पहुंचा लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सोन नदी के तट पर अंतिम संस्कार किया गया। जिसमें सैकड़ो लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.