कोडरमा, मार्च 27 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि । नगर पंचायत निवासी समाजसेवी 83 वर्षीय श्रीकांत पांडेय का बुधवार की अहले सुबह अपने आवास में निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। बडी संख्या में ग्रामीण उनके आवास पहुंचकर अंतिम दर्शन किया। अपने पीछे एक पुत्र और तीन पुत्रियों सहित भरा- पूरा परिवार छोड़ गए हैं। स्व पांडेय आजीवन सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे। जबकि बालिका उच्च विद्यालय और इंटर महाविद्यालय के स्थापना के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। सेवानिवृत्ति के बाद लगातार डोमचांच के नवनिर्माण को लेकर ग्रामीणों,समाजसेवियों का मार्गदर्शन करते रहे। बता दें कि श्रीकांत पांडे स्वतंत्रता सेनानी कैलाश पांडेय के पुत्र थे। उनके निधन पर प्रो केपी शर्मा,शालिनी गुप्ता,मुरली राम,डॉ आर विश्वास,डॉ आईसी दास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.