बक्सर, जनवरी 31 -- पेज-04 के लिए बक्सर। शहर के स्मृति चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में समाजसेवी स्व़ रामसूरत राय की 19 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। ऐप्टेक सह स्मृति कॉलेज के परिसर में श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर शिक्षाविद् डॉ़ रमेश कुमार ने कहा कि स्वर्गीय राय गुप्तदान -महादान में विश्वास करते थे। वे गरीब एवं असहायों को शिक्षा एवं विवाह में मदद करने वाले समाज के अग्रणी व्यक्तित्व थे। समाज उनको एक आदर्श रूप में देखता है। उनकी कार्य संस्कृति का अनुसरण करना आज प्रासंगिक महसूस होता है। वहीं डीएस ओझा ने कहा कि स्व़ रामसूरत राय जरूरत मंदों को सहायता पहुंचाने के लिए प्रेरित करते थे। जिला बार एसोसिएशन बक्सर के पूर्व महासचिव सह वरीय अधिवक्ता शिव प्रकाश नारायण ने कहा कि पूर्वजों को याद कर उनके आदर्शों को आत्मसात् करना एवं अधूरे कार्य को पूरा करना हम सभ...