गिरडीह, फरवरी 1 -- गावां। गावां बाजार स्थित राणाटोला निवासी सह बिरजू राणा के आकस्मिक निधन पर लोगों ने शोक जताया है। शोक जताते हुए लोगों का कहना है कि बिरजू राणा हमेशा सामाजिक सरोकार में आगे हाथ बढ़ाते थे। उनके अंदर सामाजिक समरसता कूट-कूट कर समाहित थी। अपनी लंबी उम्र में उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। वहीं मंझने निवासी रिटायर्ड शिक्षक इनन महथा का गुरुवार की रात मौत हो गयी। जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। दोनों के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया। शोक जताने वालों में पूर्व विधायक राजकुमार यादव, झामुमो नेता इमरान अंसारी, अजय सिंह, वहाब खान, मुन्ना सिंह, जिप सदस्य पवन चौधरी, अमित बरनवाल, अरुण चौधरी, रंजीत राम, अशोक मिस्त्री, अखिलेश यादव समेत कई लोगों ने शोक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.