कोडरमा, अगस्त 5 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। डोमचांच प्रखंड के प्रतिष्ठित समाजसेवी पुलपुल रजक की धर्मपत्नी मीना देवी (65) का बुधवार को निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थीं। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। मीना देवी एक धार्मिक प्रवृत्ति की, मृदुभाषी और सहज स्वभाव वाली महिला थीं। उन्होंने समाजसेवी पुलपुल रजक के साथ मिलकर सामाजिक और धार्मिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई थी। उनके स्नेहिल स्वभाव और समाज के प्रति समर्पण के लिए उन्हें सदैव याद किया जाएगा। उनके निधन पर क्षेत्र के कई सामाजिक और राजनीतिक व्यक्तित्वों ने गहरा शोक प्रकट किया है। शोक व्यक्त करने वालों में महेन्द्र प्रसाद वर्मा, उमेश सिंह, उदय चंद्रवंशी, भोला मुखिया, अरुण कुमार पांडेय, उमेश वर्मा, मनोज कुमार मेहता, संतोष चंद्रवंशी, डॉ. विनोद कुमार, मनोज ...