अयोध्या, जनवरी 4 -- अयोध्या। मिल्कीपुर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत मसेढ़ा गांव में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित युवक का असामयिक निधन हो गया था। इसकी जानकारी समाजसेवी अमरनाथ तिवारी उर्फ मानस को होते ही पीड़ित परिवार के घर पहुंकर आर्थिक मदद की। मसेढ़ा गांव निवासी 38 वर्षीय धर्मेंद्र सिंह लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। बीते 31 दिसंबर की देर शाम इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। रविवार को पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे समाजसेवी अमरनाथ तिवारी मानस ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में वे परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने न केवल दिवंगत की पत्नी को आर्थिक सहायता प्रदान की,बल्कि मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए अनाथ हुए बच्चों की शिक्षा-दीक्षा की पूरी जिम्मेदारी उठाने की घोषणा भी की। अमरनाथ तिवारी मानस ने कहा क...