कोडरमा, दिसम्बर 28 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता नेताजी सुभाष चंद्र बोस जन्मोत्सव समिति के संस्थापक सदस्य सह समाजसेवी डॉ. अधीर कुमार विश्वास के आकस्मिक निधन पर शोक की लहर है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस जन्मोत्सव समिति झुमरी तिलैया के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉ. विश्वास अस्वस्थ चल रहे थे और कोलकाता के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां शुक्रवार की रात्रि उनका आकस्मिक निधन हो गया। डॉ. अधीर कुमार विश्वास के पुत्र डॉ. ओमयो विश्वास ने बताया कि उनका पार्थिव शरीर झुमरी तिलैया स्थित निवास स्थान लाया जाएगा, रविवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। डॉ. विश्वास के निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में नेताजी जन्मोत्सव समिति की संरक्षक सह सांसद अन्नपूर्णा देवी, विधायक डॉ. नीरा यादव, स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.