धनबाद, मई 25 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। नगरीकला उत्तर पंचायत के मुखिया राजेन्द्र प्रसाद महतो उर्फ रिंकू के पिता स्वर्गीय घलटू महतो का रविवार को द्वितीय पुण्यतिथि समारोह नगरीकला के नायकडीह में मनाया गया। उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय घलटू महतो के तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। इसके पूर्व परिजनों ने उनके तस्वीर पर पूजा अर्चना किया। जरूरतमंद लोगों के बीच खाद्य सामग्रियों का वितरण किया गया। वक्ताओं ने समाजसेवी स्वर्गीय घलटू महतो के क्रिया कलापों पर प्रकाश डाला। कहा कि उनकी कमी समाज के लोगों को हमेशा खलेगी। वे अपने जीवनकाल में ग्रामीणों के हक व अधिकार को लेकर हमेशा संघर्ष करते रहे थे। मौके पर मुखिया राजेन्द्र प्रसाद महतो व भीमलाल रजक, पूर्व मुखिया संतोष महतो व मो आजाद, विकास महतो, निवास कुम्हार, दयानंद महतो, नारायण महतो, सुमित महतो, सा...