बिहारशरीफ, फरवरी 21 -- , हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर की तुंगी पंचायत के पूर्व मुखिया हरिहर ठाकुर की 86 वर्षीया पत्नी गुलाब देवी का शनिवार को निधन हो गया। शिक्षक पुत्र अजय कुमार ने बताया कि वे हार्ट रोग से पीड़ित थीं। बिहारशरीफ अस्पताल में इलाज चल रहा था। अविनाश कुमार, सुनील कुमार, आयुष, पीयूष, डायमंड, अंकित, संजीव सिंह, चंद्रिका सिंह, प्रभु ठाकुर, प्रेमचंद, ज्ञानचंद, श्रीचंद, अर्जुन मांझी व अन्य ने पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.