सहरसा, मार्च 24 -- सौरबाजार। प्रखंड क्षेत्र के पदमपुरा वार्ड नंबर 4 निवासी समाजसेवी सह कांग्रेस नेता रामशरण यादव के 65 वर्षीय मां अंजू देवी के निधन पर शनिवार की रात्रि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव सह बिहार कांग्रेस प्रभारी जनाव शाहनवाज़ आलम ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया है। मौके पर कोडीनेटर संजय महाराज, कांग्रेस के वरीय नेता डॉ तारानंद सादा, जिलाध्यक्ष मुकेश झा, कांग्रेस नेता राजेश मिश्रा, मीडिया प्रभारी कुमार हीरा प्रभाकर, कांग्रेस नेता बालदेव राय पटेल, विंदेशवरी यादव, अधिवक्ता वीरेंद्र झा अनिश, रामशरण कुमार यादव, संजीव कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.