बलिया, फरवरी 7 -- पूर। श्री हरिवंश बाबा इंटर कॉलेज के संस्थापक/प्रबंधक एवं पंदह ब्लॉक के पूर्व प्रमुख, समाजसेवी ध्रुवजी सिंह की पुण्य स्मृति में शनिवार को स्थानीय गांव के प्राथमिक विद्यालय परिसर में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन हुआ। शिविर का उद्घाटन श्री हरिवंश बाबा इंटर कॉलेज के प्रबंधक प्रहलाद सिंह ने मनीष कुमार सिंह व अन्य उपस्थिति में फीता काटकर किया। शिविर में जिला अस्पताल के वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक डॉ. रोहित रंजन की उपस्थित में सैकड़ों लोगों के आंखों की जांच की गई। साथ ही मोतियाबिंद सहित अन्य नेत्र रोगों के संबंध में परामर्श एवं उपचार किया गया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान के सचिव भानु प्रकाश सिंह 'बबलू' ने बताया कि ध्रुवजी सिंह की 37वीं पुण्यतिथि पर 11 फरवरी को नेत्र जांच कराने वाले जरूरतमंद में निःशुल्क चश्मा वितरित किया ज...