सहरसा, अगस्त 10 -- सोनवर्षा राज, एक संवाददाता। नगर पंचायत क्षेत्र के सोहा दरगाही टोला निवासी 55 वर्षीय समाजसेवी मो. निहाल का निधन शुक्रवार रात पटना ले जाते समय हो गया। वे बीमार थे और इलाज के लिए पटना ले जाया जा रहा था। शनिवार सुबह शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया और क्षेत्र में मातमी सन्नाटा छा गया। मंत्री रत्नेश सादा, पूर्व मंत्री अशोक कुमार सिंह, पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना सहित कई जनप्रतिनिधियों, नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...