बोकारो, मई 6 -- बोकारो , प्रतिनिधि। बोकारो चैंबर ऑफ़ कॉमर्स इंडस्ट्रीज की बैठक सोमवार को हुई। जिसमें बोकारो के सुप्रसिद्ध प्रतिष्ठित व्यवसाई व समाजसेवी रहे अनिल कुमार त्रिपाठी के मृत्यु उपरांत शोक सभा आयोजित की गई। मौके पर चैंबर के महासचिव राजकुमार जायसवाल ने कहा अनिल कुमार त्रिपाठी एक अच्छे व्यापारी होने के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में बढ़-कर कर हिस्सा लेते थे। चेंबर के भूतपूर्व उपाध्यक्ष का दायित्व भी उन्होंने सफलता पूर्वक निभाया है। स्व. त्रिपाठी अन्य कई सामाजिक संस्थाओं में भी कई पदों पर सफलता पूर्वक कार्य किया है। स्व. त्रिपाठी जी बोकारो रोटरी, सेवा भारती, भारत विकास परिषद जैसे संस्थानों के भी पदाधिकारी रहे रहे हैं। बोकारो चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज उनके आकस्मिक निधन से दुखी है। मौके पर अध्यक्ष मनोज चौधरी,संजय बैद,नरेंद्र सिंह, वि...