मऊ, जनवरी 30 -- अमिला। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और संविधान सभा सदस्य पं. अलगू राय शास्त्री की 125वीं जयंती शान्तानन्द स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज अमिला के परिसर में बुधवार को समारोहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता और विशिष्ट अतिथि रामाश्रय राय एवं करुणेश राय ने पंडित अलगू राय शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य वक्ता के रूप में देवेंद्र राय पूर्व प्रवक्ता ने पं. अलगू राय शास्त्री के जीवन पर विस्तृत रूप से चर्चा की। मुख्य अतिथि प्रवीण गुप्ता ने कहा समाजसेवा के निपुण एवं निर्भय पुरोधा थे पं. अलगू राय शास्त्री। स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान करते हुए राष्ट्र के प्रति समर्पण उनके रोम रोम में बसा था। अनेक पदों को सुशोभित करने के बावजूद सामाजिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.