सीवान, जनवरी 14 -- दरौली, एक संवाददाता। जेआर कॉन्वेंट दोन परिसर में मंगलवार को समाजसेवा और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले समाजसेवी स्वर्गीय कुमार विहारी पांडेय की तीसरी पुण्य तिथि मनाई गई। इस अवसर पर आज उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व को स्मरण किया गया। स्व. पांडेय आजीवन समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान, शिक्षा के प्रसार और सामाजिक चेतना के लिए समर्पित रहे। उनका सरल स्वभाव, सेवा भावना और जनकल्याण के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उपस्थित लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। बच्चों ने उनके द्वारा रचित किताब व कार्यशैली पर कविता, गायन के माध्यम से प्रकाश डाला। मौके पर दरौली अवर निबन्धन पदाधिकारी, थानाध्यक्ष अविनाश कुमार झा, महन्थ र...