ललितपुर, फरवरी 16 -- ललितपुर। सपा मुखिया अखिलेश यादव के आदेश और प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के निर्देशन में समाजवादी पार्टी लगातार पीडीए जन चौपाल का आयोजन कर पार्टी में हर वर्ग से जुड़े लोगों को जोड़ रही है। इस दौरान सपा की नीतियों को जन जन तक पहुंचाया जा रहा है। इसी क्रम में कस्बा बालाबेहट में पीडीए जन चौपाल का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर सपा जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि समाजवार्दी पार्टी में हर वर्ग का हित सुरक्षित है। वर्तमान सरकार ने चुनाव के वक्त लोक लुभावन वायदे कर लोगों को केवल ठगा है। सूबे में लाल फीताशाही हावी है। जनता न्याय के लिए ठोकरें खा रही है। कोई भी सुनने वाला नहीं है। किसान से लेकर युवा, महिलाएं, शिक्षित वर्ग खासा परेशान है। उन्होंने लोगों से समाजवादी पार्टी से जुड़ने का आह्वान किया। इस द...