आरा, मार्च 24 -- आरा। पीरो में समाजवादी चिंतक, स्वतंत्रता सेनानी, डॉ राम मनोहर लोहिया की 115वीं जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजेंद्र प्रसाद सिंह चंद्रवंशी की अध्यक्षता में समारोह आयोजित किया गया। जयंती समारोह में सामाजिक व राजनीतिक दलों के नेताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व जिला प्रसाद कौशल्या देवी और डॉ राजेंद्र प्रसाद सिंह चंद्रवंशी ने कहा कि वर्तमान सरकार लोहिया के आदर्शों पर चल रही है। डॉ राम मनोहर लोहिया रथ यात्रा कार्यक्रम अभियान जिले के सातों विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रखंड मुख्यालय पर होगा। जिलाध्यक्ष भोला शंकर पाल, धर्मेंद्र शाह, अशोक ठाकुर, मुकेश शर्मा उमेश कुमार, चंद्रमा चंद्रवंशी, विनोद शर्मा, उमेश कुशवाहा, अजीत कुमार, रवींद्र कुश...