भभुआ, फरवरी 13 -- भारत जोड़ो न्याय यात्रा को ले पहुंचे राष्ट्रीय प्रवक्ता, मोहनियां में की बैठककांग्रेस कार्यकर्ताओं की टीम जुटी भीड़ जुटाने में, इंडिया का भी मिला साथ भभुआ, कार्यालय संवाददाता। समाजवादी गढ़ कैमूर में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 45 किमी. भारत जोड़ो न्याय यात्रा करेंगे। इसकी तैयारी को लेकर 'इंडिया गठबंधन के घटक दलों की पिछले दिनों बैठक हुई, जिसमें कांग्रेस की इस यात्रा को सफल बनाने पर सहमति बनी। इस यात्रा को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. अंशुल अभिजित मंगलवार को कैमूर पहुंचे। उन्होंने मोहनियां के एक होटल में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और न्याय यात्रा को लेकर अब तक की गई तैयारी की समीक्षा की। बैठक के बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील कुशवाहा ने बताया कि यात्रा की सफलता को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता...