मुजफ्फरपुर, मार्च 13 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मोतीझील सेंटर पर समाचार पत्र विक्रेता संघ की ओर से बुधवार को संघ के महासचिव त्रिलोक कुमार एवं कोषाध्यक्ष मदन कुमार प्रसाद के संचालन में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। समारोह में विनोद यादव, शंभू पांडेय, विनय कुमार, शिवम कुमार, रमण पंडित, संतोष, मंतोष, विजय, वीरेन्द्र, दिलीप, विनय मिश्रा, शिव कुमार, मनोज झा, चंदन, विकास, प्रकाश, प्रभात, राजा, असलम, समरजीत, शिव प्रसाद, राजकुमार, राजेश कुमार, रमदीन समेत सभी समाचार पत्र वितरक बंधु उपस्थित रहे। इस दौरान जिले के सभी समाचार पत्र के प्रेस प्रतिनिधि भी थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.