गंगापार, जून 25 -- तहसीलदार मेजा आकांक्षा मिश्रा के निर्देश पर राजस्व टीम नायब तहसीलदार लालतारा राजेन्द्र सिंह की अगुवाई में समहन गॉव गई। किसानों द्वारा दी गई जमीन का सीमांकन कर भू प्रबन्धन समिति को दे दिया। इसी जमीन पर करोड़ों रुपये की लागत से पेयजल समूह का निर्माण किया जाएगा। निर्माण कार्य हो जाने के बाद समहन, बलुहा, अतरैला सहित संबन्धित गांवों को पेयजलापूर्ति की जाएगी। गॉव के अश्वनी कुमार दुबे ने बताया कि छह माह पूर्व जल जीवन मिशन योजना के तहत समहन गॉव में लगभग तीन करोड़ रूपये की मंजूरी शासन से की गई। धन की मंजूरी होने के बाद जल निगम व संबन्धित विभाग की टीम सरकारी जमीन चिह्नित करने पहुंची थी, लेकिन समहन गॉव में सरकारी जमीन न मिलने से योजना मूर्त रूप नहीं ले सकी। अश्वनी कुमार दुबे के आग्रह पर गांव के चन्द्रभूषण, बृजभूषण, कृष्णभूषण मिश्र प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.