सीतापुर, सितम्बर 27 -- महमूदाबाद, संवाददाता। महिलाओं को अब किसी से डरने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि पुलिस उनकी सुरक्षा व सहायता के 24 घंटे तत्पर है। बालिकाएं व महिलाएं कोई भी समस्या आने पर हेल्प लाइन नंबरों का सहारा लें सकती है, जिससे उन्हें तत्काल सहायता उपलब्ध होगी। नारी सशक्तिकरण के प्रचार-प्रसार के लिए शुक्रवार को महमूदाबाद के सीता इंटर कालेज में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी को मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश सिंह ने संबोधित करते हुए यह बात कही। कार्यक्रम को महिला आरक्षी काजल सक्सेना, पूजा सिंह व कविता शर्मा ने संबोधित करते हुए महिला संबंधी अपराधों से त्वरित सहायता के लिए 1090, 181, 102, 108 डायल करने की सलाह दी। इस मौके पर सीओ वेद प्रकाश श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह मौजूद रहे। हाईस्कूल मेरिट में स्थान पाने वाली...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.