कौशाम्बी, नवम्बर 3 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत चरवा बाजार चौराहा स्थित मेडिकल स्टोर पर रविवार रात व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता चरवा व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने एक बैठक की। कस्बे की समस्याओं को लेकर चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष ने व्यापारियों को समस्याओं को जल्द निस्तारण कराने का भरोसा दिया है। जिला अध्यक्ष व्यापार मंडल कैलाश चंद्र केशरवानी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में व्यापारियों ने बताया कि एक साल पहले कस्बे के मुख्य गोल चौराहा पर प्रभु श्रीराम की दिव्य प्रतिमा व खड़ाऊ के आलावा सुलभ शौचालय निर्माण और सौंद्रीयकरण प्रस्ताव नगर प्रशासन को दिया गया था। लेकिन अब तक कार्यों को मंजूरी नहीं मिली है। वहीं, कस्बे से जल निकासी, विद्युत पोल पर खुली तार से कनेक्शन का जाल, नाली निर्माण, कूड़ा निस्तारण नहीं होने से गंदगी का अंबार लगा हुआ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.