कौशाम्बी, मई 18 -- भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के कार्यकर्ताओं ने समस्याओं व अफसरों की अनदेखी को लेकर शनिवार को मुख्यालय में प्रदर्शन किया। इसके बाद डायट मैदान पहुंचकर धरने पर बैठ गए। जानकारी होने पर सहायक अभियंता सिंचाई व एसडीएम मंझनपुर मौके पर पहुंचे। दोनो अधिकारियों के आश्वासन पर कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त किया। धरने के दौरान जिलाध्यक्ष नूरुल इस्लाम ने बताया कि जिले में सिंचाई नलकूपों का हाल बेहाल है। आरोप लगाया कि नलकूप विभाग के अधिकारी पूर्णत: किसान विरोधी रवैया अपना रहे हैं। कहीं मोटर जली हुई है तो कहीं स्टार्टर ही नहीं है। इससे बार-बार मोटर जल रही है। खोराव के 84 के नलकूप की मोटर एक साल में सात बार जल चुकी है। कूरामुरिदन, करनपुर, सिंहपुर, खोराव समेत दर्जनों नलकूप तकनीकी खराबी के चलते बंद पड़े हैं। धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं ने न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.