बांदा, जनवरी 31 -- बांदा। संवाददाता ग्राम पंचायत अछरौड़, मरौली व चटगन के ग्रामीण गुरुवार को डीएम कार्यालय पहुंचे। बताया कि नदी के किनारे सब्जी का उत्पादन करके भरण-पोषण करते हैं। इस बार सब्जी के पौधे नदी में आई असमय बाढ़ से नष्ट हो गए हैं। इससे परिवारों पर गम्भीर संकट की स्थिति है। नुकसान का सर्वे करा मुआवजा दिलाए जाने की मांग की। इस दौरान आदित्य निषाद, पुन्ना केवट, सुरेश केवट, विजयपाल केवट, छेदीलाल केवट, बुलांकी, झल्लू, बब्बू, जलन्धर, बबलू, रामराज, राजाभइया, रज्जू, देवराज, छोटा, कल्ली, किसुनियां, रेखा, जानकी, मुन्नी, प्यारी, सीता, उज्जी, शकुन्तला, रामा, देवरति आदि मौजूद रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.