फिरोजाबाद, दिसम्बर 9 -- नारखी। भारतीय किसान यूनियन (किसान) ने मंगलवार को नारखी ब्लॉक परिसर में धरना प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों ने अधिकारियों पर किसानों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। चेतावनी दी है कि समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया तो आंदोलन करने के लिए विवश होना पड़ेगा। प्रदेश अध्यक्ष गवेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि पिछले कई माह से किसान समस्याओं से जूझ रहे हैं। अधिकारियों ने क्षेत्र की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। कार्य को धरातल पर न कराकर कागजों में दिखाकर पूरा पैसा डकार लिया है। आवारा गौवंशी पूरे क्षेत्र के किसानों के लिए सिर दर्द बने हुए हैं। खेतों में खड़ी फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। साथ ही प्रत्येक दिन सड़क हादसों को अंजाम दे रहे हैं। जिनकी सुनवाई किसी भी सक्षम अधिकारी द्वारा नहीं की जा रही है। शासन ने गौवंशियों को गौ...