मुरादाबाद, अगस्त 19 -- पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की उपेक्षा से परेशान भाजपा कार्यकर्ताओं की शिकायत पर भाजपा जिलाध्यक्ष आकाश पाल ने उपजिलाधिकारी और पुलिस क्षेत्र अधिकारी सहित अधिकारियों से मिलकर कार्यकर्ताओं की समस्याओं को प्रमुखता से हल करने पर बल दिया। कार्यकर्ताओं के साथ उपजिलाधिकारी प्रीति सिंह को विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। कार्यकर्ताओं ने आपूर्ति विभाग तथा ग्रामीण क्षेत्र में अतिक्रमण न हटाने की शिकायत की। एसडीएम ने शीघ्र समस्याओं का निराकरण का आश्वासन दिया। जिलाध्यक्ष आकाश पाल ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याओं का सम्मान पूर्वक निराकरण करें। पुलिस क्षेत्राधिकारी गौरव कुमार त्रिपाठी से भाजपा के चारों मंडल अध्यक्ष के साथ भेंट कर क्षेत्र की कुछ समस्याओं से पुलिस को अवगत कराया । पुलिस क्षे...