हाथरस, जुलाई 30 -- हाथरस। पूर्व शिक्षक विधायक व उत्तर प्रदेशीय माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने तीन प्रमुख समस्याओं का निस्तारण किए जाने को लेकर डीआईओएस से आग्रह किया था। संगठन के पदाधिकारियों के स्तर से बार बार अनुरोध किए जाने के बाद भी समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया। अब शिक्षक संगठन के पदाधिकारियों ने संयुक्त शिक्षा निदेशक अलीगढ़ मंडल के समक्ष गुहार लगाई है। पूर्व शिक्षक विधायक जगवीर किशोर जैन, मण्डलीय अध्यक्ष डा दिलीप कुमार आमौरिया तथा जिला संगठन के पदाधिकारियों के बार-बार जिला विद्यालय निरीक्षक संत प्रकाश से अनुरोध के बाद भी तीन प्रमुख समस्याओं का निस्तारण नहीं किया है। समस्याओं में एमएल इंटर कालेज सहपऊ के पाँच अध्यापक मनवीर सिंह प्रवक्ता,विजय कुमार शर्मा प्रवक्ता,कमलापति पाण्डेय प्रवक्ता,मिराज अहमद,सहायक अध्यापक तथा श्रष्टि...