चंदौली, अप्रैल 6 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने शनिवार को तहसील मुख्यालय पर समस्याओं का निस्तारण को लेकर विरोध जताया। किसान और संगठन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि बार-बार शिकायत के बाद भी समस्या का निस्तारण नहीं किया जा रहा है। इस दौरान एसडीएम कुंदन राज कपूर ने किसानों को समस्याओं का प्राथमिकता पर निस्तारण कराने का आश्वासन देकर समझा बुझाकर शांत कराया। इस मौके पर किसानों ने समस्या से संबधित पत्रक सौंपा। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष दयाशंकर सिंह उर्फ गोपाल सिंह ने आरोप लगाया कि तहसील दिवस से लेकर समाधान दिवस तक किसान से लेकर आम नागरिक अपनी समस्याओं केा लेकर फरियाद करता है। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। राजस्व सहित अंश निर्धारण के लिये किसान भटक रहे है। किसानों ने आरोप लगाया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.