अल्मोड़ा, मई 25 -- अल्मोड़ा, संवाददाता। प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी और सभी ब्लॉक के पदाधिकारियों की पहली बैठक हुई। बैठक में शिक्षकों ने समस्याओं का निदान नहीं होने पर नाराजगी जताई। जल्द निदान नहीं होने पर आंदोलन को बाध्य होने की चेतावनी दी। रविवार को शिक्षक भवन में ही बैठक में जिलाध्यक्ष किशोर जोशी और जिला मंत्री जगदीश भंडारी के नेतृत्व में सभी ब्लॉकों से आए पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में सदस्यों ने विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। स्याल्दे ब्लॉक की ओर से शांति जुयाल ने चयन वेतनमान को लेकर अपनी मांग रखी। वहीं, सल्ट ब्लॉक की कार्यकारिणी ने बीईओ और शिक्षकों के बीच उत्पन्न गतिरोध को दूर करने की मांग उठाई। सभी ब्लॉकों की ओर से अपनी लिखित समस्याएं प्रस्तुत की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.