सिमडेगा, मई 3 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। रांची में सिरम टोली सरना स्थल के समीप बन रहे रैंप के खिलाफ शुक्रवार को समस्त आदिवासी संगठन ने विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर आदिवासी संगठन के द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला भी जलाया गया। केंद्रीय सरना समिति के बाबूलाल पाह, आप पार्टी के जिलाध्यक्ष अमृत चिराग तिर्की, मुखियाशिशिर टोप्पो आदि ने कहा कि आदिवासी मुख्यमंत्री के रहते हुए सरना आदिवासियों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया जाना समझ से परे है। उन्होंने कहा कि सरना स्थल के पास रैंप निर्माण से सभी आदिवासी समाज में रोष है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को आदिवासियों की भावनाओं का ख्याल रखना चाहिए। मौके पर रोशन डुंगडुंग, प्रदीप टोप्पो, प्रफुल्ल समद, आनंद सोरेन, सुनीता केरकेट्टा, मोनिका बिलुंग, किरण कुल्लू, विलियम समद सहित कई लोग उपस्थित थे।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.