समस्तीपुर, जुलाई 12 -- समस्तीपुर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 15 जुलाई को समस्तीपुर जिले के सरायरंजन व मोरवा प्रखंड क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन व संबंधित विभागों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री मंगलवार को संभावित कार्यक्रम के अनुसार ताजपुर-बख्तियारपुर फोरलेन परियोजना के ताजपुर से चकलालशाही तक के हिस्से का उद्घाटन करेंगे। इस मार्ग के चालू हो जाने से समस्तीपुर से पटना की ओर जानेवाले यात्रियों को बेहतर व त्वरित आवागमन की सुविधा मिल सकेगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री नरघोघी मेडिकल कॉलेज को एसएच-88 से जोड़नेवाली महत्वपूर्ण संपर्क पथ का शिलान्यास भी करेंगे। यह सड़क चिकित्सा सुविधा तक पहुंच को आसान बनाएगी और आपातकालीन सेवाओं में तेजी आएगी। इसके अलावे, जल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.