नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- बिहार के समस्तीपुर से खूनी खेल की खबर आई है। एक वारदात में तीन लोगों को गोली मार दी गयी जिनमें एक महिला भी शामिल है। घायलों में दो की हालत नाजुक है जिन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। परिजन उन्हें बेगूसराय ले गए हैं। महिला का इलाज स्थानीय स्तर पर चल रहा है। गोली मारने वाला बदमाश पूर्व में जेल जा चुका है। घटना दलसिंहसराय के मनोहर टोल की है।पुलिस छानबीन में जुट गई है। हालांकि अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। घटना बीती देर रात की बताई जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई चल रही है। दलसिंहसराय शहरी क्षेत्र स्थित मनोहर टोला में मंगलवार रात बेखौफ बदमाशों ने एक महिला समेत तीन लोगों को गोली मार दी। घायलों की पहचान सौरभ सुमन उर्फ सम्राट (24), बाल किशन (12) और सुशीला देवी के...