खगडि़या, मई 17 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि शहर के संसारपुर खेल मैदान में शुक्रवार को आयोजित बीसीए श्यामल सिन्हा अंडर-16 वन डे ट्रॉफी 2024-25 के लीग मुकाबला में समस्तीपुर ने सहरसा जिले की टीम को 146 रनों से हरा दिया। टॉस जीतकर समस्तीपुर डीसीए की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 50 ओवर में अपने सात विकेट खोकर 308 रनों का स्कोरर खड़ा किया। श्रेष्ठ बल्लेबाज़ मनश संजीव राज नाबाद 72 रन (75 गेंद, 10 चौके) बनाया। वही अविनाश राणा नाबाद 53 रन (32 गेंद, 3 चौके, 4 छक्के) व मंदीप कुमार ज्ञानी 37 रन (33 गेंद, 4 चौके, एक छक्का) बनाए। सहरसा डीसीए की ओर से श्रेष्ठ गेंदबाज़ी करते हुए रौनक मुराद अली ने आठ ओवर में 53 रन देकर तीन विकेट लिए। जबकि सोनू जीतन कुमार ने आठ ओवर में 37 रन देकर दो विकेट व सत्यम गौतम कुमार आठ ओवर में 23 रन देकर एक विकेट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.